Neuropathic pain Description In Hindi

21
Jan

Neuropathic pain Description In Hindi

जब नसों में तेज जलन के साथ दर्द का अनुभव होता है तब उसे न्यूरोपैथी दर्द के रूप में जाना जाता है। यह दर्द अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कुछ मामलों में यह दर्द दीर्घकालिक भी हो सकता है। कभी-कभी यह असंवेदनशील और असहनीय भी हो सकता है। न्यूरोपैथिक दर्द अक्सर तंत्रिका की क्षति और खराबी के कारण होता है।

ऐसा किसी चोट या बीमारी की वजह से हो सकता है। न्यूरोपैथिक दर्द को फैंटम लिंब सिंड्रोम भी कहा जाता है। दर्द की यह दुर्लभ स्थिति तब होती है जब किसी बीमारी या चोट के कारण एक हाथ या पैर को काट दिया गया हो लेकिन इसके बाद भी मस्तिष्क को नसों में दर्द के संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

 

न्यूरोपैथिक दर्द के कारण -

 

  • कोई दुर्घटना जैसे कि उत्तको, मांसपेशियों या जोड़ों की चोट की वजह से नसों में दर्द होता है वह न्यूरोपैथिक दर्द का कारण हो सकता है। इसी तरह का दर्द पीठ, पैर या कूल्हे की नसों में भी महसूस हो सकता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि चोट तो ठीक हो जाती है लेकिन उस चोट के द्वारा तंत्रिका दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है जिसके कारण चोट लगने के कई सालों बाद भी यह दर्द उभर सकता है।

  • रीढ़ को प्रभावित करने वाली दुर्घटनाओं या चोटों की वजह से भी नसों में दर्द हो सकता है। स्लिप डिस्क या स्पाइनल कॉर्ड में दबाव से आप की रीढ़ के आसपास की नसों को नुकसान पहुंच सकता है।

  • नसों में दर्द का एक कारण संक्रमण भी हो सकता है। यह संक्रमण एचआईवी/ एड्स से ग्रसित लोगों में अनुभव किया जाता है। सिफलिस संक्रमण से भी मरीज को जलन या डंक जैसे दर्द का अनुभव होता है। चिकन पॉक्स वायरस भी लंबे समय तक नसों में दर्द का कारण बनता है।

  • नसों में दर्द का एक दुर्लभ प्रकार है फैंटम लिंब सिंड्रोम। यह दुर्लभ स्थिति तब होती है जब किसी बीमारी या चोट की वजह से एक हाथ या पैर को काटना पड़ जाए लेकिन उसके बाद भी मस्तिष्क को दर्द जैसे संदेश मिलते रहते हैं। यह नसों में दर्द का कारण बनता है।

  • किसी अन्य रोग की वजह से भी नसों में जटिलता महसूस होती है। इनमें मल्टीपल स्क्लेरोसिस, मल्टीपल मायलोमा और कैंसर शामिल है। इन बीमारियों से ग्रस्त सभी मरीज नसों में दर्द का अनुभव करते हैं। लेकिन कुछ के लिए यह बड़ी समस्या हो सकती है।

  • गंभीर शुगर के कारण भी नसों के कार्य प्रभावित होते हैं, जिसकी वजह से दर्द, जलन महसूस होती है।

  • कैंसर के उपचार के कारण भी नसों में दर्द का अनुभव हो सकता है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन दोनों तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और असामान्य दर्द का कारण भी बनते हैं।

 

न्यूरोपैथिक दर्द के लक्षण -

 

  • तीव्र दर्द जलन या चाकू मारने जितना दर्द।

  • बिना किसी वजह दर्द महसूस होना।

  • सुई चुभने जैसा एहसास होना।

  • आमतौर पर दर्द ना पैदा करने वाली गतिविधियां जैसे रगड़ लगना, ठंडे तापमान में रहना या बालों को साफ करने में भी दर्द महसूस होना।

  • लंबे समय तक असामान्य महसूस करना।

  • सोने में कठिनाई होना।

  • लंबे समय के दर्द के कारण भावनात्मक समस्याएं।

  • नींद ना आना, खुद को व्यक्त करने में कठिनाई का अनुभव करना।


 

न्यूरोपैथिक दर्द के उपचार -

न्यूरोपैथिक पेन नसों में होने वाले दर्द को ही कहा जाता है, उसके इलाज के लिए दर्द निवारक दवाओं का सहारा लिया जाता है। अगर यह दर्द किसी अन्य रोग या पुरानी बीमारी की वजह से उठ रहा है तब आपको पेन फिजीशियन डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

 

न्यूरोपैथिक  दर्द की एडवांस टेक्निक जो इंटरवेंशनल पेन फिजिशियन दुआरा की जाती है

1. Radiofrequency ablation

(रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन)

2. Neurostimulation

3. spinal cord stimulator