Are you troubled by back pain?

27
Feb

Are you troubled by back pain?

आजकल की भागदौड़ वाली जीवनशैली में कमर दर्द होना आम बात बन गई है। युवाओं में भी यह समस्या देखी जाने लगी है। जब हमारी रीढ़ की हड्डी पर दबाव अधिक पड़ने लगता है तब यह दर्द के रूप में सामने आता है। पहले यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ देखी जाती थी लेकिन आजकल यह समस्या हर दूसरे इंसान में देखने को मिलती है, जिन्हें पीठ दर्द या कमर दर्द लगातार बना रहता है।

कारण -

  • लगातार बैठे रहना।

  • गलत तरीके से उठना या बैठना।

  • वजन उठाना।

  • मांसपेशियों में खिंचाव।

  • चोट या एक्सीडेंट।

  • लगातार खड़े रहना।

  • स्लिप डिस्क।

  • साइटिका।

  • गठिया।

  • रीढ़ का असामान्य रूप से टेढ़ा हो जाना।

  • ओस्टियोपोरोसिस।

लक्षण -

  • कमर में सूजन आना।

  • कमर में लगातार दर्द रहना।

  • बुखार आना।

  • यूरिन का कंट्रोल खोना।

  • पेशाब करने में कठिनाई।

  • जननांगों के आसपास सुन्नपन।

  • गुदा के चारों ओर सुन्नता।

  • नितंबों के आसपास का स्थान सुन्न हो जाना।

  • दर्द का कमर से पैरों तक हो जाना।

  • घुटनों के नीचे तक दर्द होना।

बचाव -

  • दैनिक व्यायाम करें।

  • मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाए 

  • वजन को नियंत्रण में रखें।

  • ठीक तरह से खड़े हो।

  • सही तरीके से बैठे।

  • सतर्कता से वजन उठाएं।

कमर में दर्द होना हमें हमारे दैनिक कार्यों में भी तकलीफ पहुंचा सकता है।कमर दर्द से संबंधित कोई भी लक्षण,कारण नजर आने पर अपने दर्द चिकित्सक (Pain Physician) की सलाह अवश्य लें।